Trending

पेरिस पैरालंपिक : युवा एथलीट प्रीति पाल ने 100 मी.दौड़ में जीता कांसा

पेरिस पैरालंपिक में भारत की युवा पैरा एथलीट प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर (टी35) दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले स्टार शूटर अवनि लेखरा ने आर-2 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया और मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता था।

साभार : गूगल

अपना पहला पैरालंपिक खेल रहीं  प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर (टी35) दौड़ स्पर्धा के फाइनल में 14.21 सेकंड में 100 मीटर की दूरी पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया।

चीन की झोऊ जिया ने 13.58 सेकंड में रेस पूरी की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चीन की गुओ कियानकियान ने 13.74 सेकंड में 100 मीटर रेस पूरी करके इस स्पर्धा में रजत पदक जीता।