पेरिस पैरालंपिक : टेबल टेनिस क्वार्टर फाइनल में भाविना व सोनल हारी
भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और सोनलबेन पटेल पेरिस पैरालंपिक में महिला युगल डब्ल्यूडी 10 वर्ग में ए यंग जंग और संध्या मून के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 1-3 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 5-11 6-11 11-9 6-11 से हारी। भाविना और टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता सोनलबेन अब अपने-अपने एकल स्पर्धा में भाग लेंगी।
भावना 2021 में टोक्यो खेल के दौरान पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं थी। वह 12 महीने की उम्र में पोलियो से ग्रसित हो गयी थी। भाविना क्लास 4 वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
भाविना की तरह सोनल छह महीने की उम्र में पोलियो से ग्रसित हो गयी थी। इससे उनके दोनों पैर और दायें हाथ में विकार हो गया था। वह 90 प्रतिशत दिव्यांगता वाले क्लास तीन वर्ग में खेलती है। पैरालंपिक में टेबल टेनिस में 11 वर्ग होते है। इसमें पांच बैठ कर और छह खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करने वाले मुकाबले है।