Trending

यूटीटी 2024 : मुंबा टीटी ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई लायंस को हराया

चेन्नई : चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गये इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस 2024 के रोमांचक मुकाबले में मानव ठक्कर ने अनुभवी अचंता शरत कमल के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की, जिससे उनकी टीम यू मुंबा टीटी ने चेन्नई लायंस को 8-7 से छोटे अंतर में हरा दिया।

इस तरह यू मुंबा टीटी 29 अंकों के साथ लीग तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि चेन्नई लायंस के 19 अंक हैं। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच मुकाबले में प्रतिभाशाली ठक्कर ने शुरुआती हार के बाद शानदार वापसी करते हुए 6-11, 11-8, 11-9 से जीत दर्ज की। ठक्कर ने इस सीजन में अपनी जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा और यू मुंबा टीटी की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद ठक्कर ने शाम को स्पेनिश स्टार मारिया जियाओ के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स मैच में चेन्नई लायंस की जोड़ी शरथ कमल और सकुरा मोरी को 11-7, 11-10, 11-4 से हराया।

उस समय तक बढ़त का आनंद ले रही यू मुंबा टीटी एक आरामदायक जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन सुपर मॉम मौमा दास के पास कुछ और ही योजना थी। अनुभवी टीम इंडिया स्टार ने मुकाबले के आखिरी मैच – महिला एकल – में चेन्नई लायंस को लगभग जीत की ओर ले जाने वाली थी, लेकिन मारिया जियाओ ने मुकाबले के आखिरी शॉट पर यू मुंबा टीटी के लिए दिन बचा लिया।

इससे पहले, नाइजीरिया की स्टार अरुणा कादरी ने जूल्स रोलैंड के खिलाफ कड़ी मेहनत से 10-11, 11-9, 11-7 की जीत के साथ यू मुंबा टीटी को शुरुआती बढ़त दिलाई। शुरुआती दौर में दोनों खिलाड़ी बराबरी पर थे और दोनों के बीच एक-एक अंक के लिए ज़बरदस्त प्रतिस्पर्धा हुई।

हालांकि, मोरी ने महिला एकल में सुतीर्था मुखर्जी को हराकर यू मुंबा टीटी को बराबरी पर लाकर मुकाबले को रोमांचक अंत की ओर अग्रसर किया।

स्कोर

यू मुंबई टीटी ने चेन्नई लायंस को 8-7 से हराया:

अरुणा कादरी ने जूल्स रोलैंड को 2-1 (10-11, 11-9, 11-7) से हराया

सुतीर्था मुखर्जी को सकुरा मोरी से 0-3 (8-11, 10-11, 7-11) से हार मिली

मारिया जियाओ/मानव ठक्कर ने सकुरा मोरी/शरथ कमल को 3-0 (11-7, 11-10, 11-4) से हराया

मानव ठक्कर ने अचंता शरथ कमल को 2-1 (6-11, 11-8, 11-9) से हराया

मारिया जियाओ को मौमा दास से 1-2 (10-11, 8-11, 11-10) से हार मिली