Trending

पेरिस पैरालंपिक : रेपेशेज में तीसरे स्थान पर भारतीय नौकाचालक, फाइनल बी में एंट्री

भारतीय नौकाचालक अनिता और नारायण कोंगनापल्ले शनिवार को यहां पेरिस पैरालंपिक की मिश्रित पीआर3 डबल स्कल्स स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहे। यह जोड़ी 7:54.33 सेकेंड से यूक्रेन (7:29.24 सेकेंड) और ब्रिटेन (7:20.53 सेकेंड) से पीछे रही।

साभार : गूगल

भारतीय जोड़ी फाइनल बी में प्रतिस्पर्धा करेगी। शुक्रवार को हीट के दौरान भारतीय जोड़ी 8:06.84 सेकेंड के समय से पांचवें स्थान पर रही थी। अनीता ने 18 साल की उम्र में सड़क दुर्घटना में अपना पैर खो दिया था।

उन्होंने साल की शुरुआत में वर्ल्ड रोइंग एशियाई और ओसनियाई पैरालंपिक क्वालीफायर में स्वर्ण पदक जीता था। राष्ट्रीय राइफल्स के पूर्व सैनिक कोंगनापल्ले ने 2015 में जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान खान में हुए धमाके में अपना पैर खो दिया था।

उनकी उपलब्धियों में वर्ल्ड रोइंग एशियाई और ओसनियाई पैरालंपिक क्वालीफायर और एशियन रोइंग वर्चुअल इंडोर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी हैं।