Trending

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी डूरंड कप चैंपियन, शूटआउट में मोहन बागान को दी शिकस्त

गोलकीपर गुरमीत सिंह ने पेनल्टी शूटआउट में कुछ बेहतरीन बचाव किए जिससे नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने शनिवार को दो गोल से पिछड़ने के बावजूद मोहन बागान को 4-3 से हराकर पहला डूरंड कप खिताब जीता।

Photo Credit : @northeastunitedfc @indiansuperleague

133वें चरण के फाइनल में नियमित समय के बाद दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर थीं। गुरमीत सिंह ने शूटआउट में शानदार प्रदर्शन किया और तीसरे प्रयास में लिस्टन कोलाको को रोकने के लिए शानदार फुटवर्क दिखाया।

उन्होंने पांचवें प्रयास में मोहन बागान के कप्तान सुभाशीष बोस का शॉट रोका और मैच को अपनी टीम के पक्ष में कर दिया। गुलेर्मो फर्नांडीज, कप्तान मिगुएल जबाको टोम, पार्थिब गोगोई और अलादीन अजराई ने एनईयूएफसी के लिए शूटआउट में अन्य गोल किए।

Photo Credit : @northeastunitedfc @indiansuperleague

मोहन बागान के लिए जेसन कमिंग्स, मनवीर सिंह और दिमित्री पेट्राटोस ने गोल किए। उन्हें एशिया के सबसे पुराने टूर्नामेंट में 13वीं बार दूसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा। इस मैच के दौरान नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के मालिक बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम मौजूद थे।