Trending

पेरिस पैरालंपिक : 42.12 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ परवीन कुमार आठवें स्थान पर

भारत के परवीन कुमार पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की एफ57 भाला फेंक स्पर्धा में आठवें स्थान पर रहे। हरियाणा के 32 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने चौथे थ्रो में 42.12 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।

साभार : गूगल

उज्बेकिस्तान के यॉर्किनबेक ओडिलोव ने 50.32 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक, तुर्किये के मुहम्मत खलवंडी (49.97 मीटर) ने रजत पदक जीता। ब्राज़ील के सिसेरो वाल्डिरन लिंस नोबरे ने 49.46 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक हासिल किया।