Trending

अमेरिकी ओपन : मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना-सुत्जियादी की जोड़ी

भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार अल्दिला सुत्जियादी ने पहला सेट गंवाने के बाद बेहतरीन वापसी करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में  जगह बनाई।

साभार : गूगल

बोपन्ना और सुत्जियादी ने एक घंटे 13 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में ऑस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स और चेक गणराज्य की कतेरीना सिनियाकोवा को 0-6, 7-6(5) 10-7 से हराया। बोपन्ना और सुत्जियादी का अगला मुकाबला मैथ्यू एबडेन और बारबोरा क्रेजिकोवा की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

बोपन्ना और उनके जोड़ीदार ने शुरुआती दौर में जर्मनी के टिम पुएत्ज़ और नीदरलैंड की डेमी शूअर्स पर 7-6(7) 7-6(5) से जीत हासिल की थी। उन्होंने दूसरे दौर में स्पेन के रॉबर्टो कारबालेस बेना और अर्जेंटीना के फेडेरिको कोरिया को 6-2, 6-4 से हराया।