Trending
पेरिस पैरालंपिक : पीएम मोदी ने की पदक विजेताओं के हौसले की तारीफ
पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में भारत के पदक विजेताओं से रविवार को फोन पर बात की और मौजूदा प्रतियोगिता में उनके प्रयासों की सराहना की।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने जिन एथलीटों से बात की उनमें मोना अग्रवाल, प्रीति पाल, मनीष नरवाल और रूबिना फ्रांसिस शामिल थे। पीएम ने प्रत्येक पदक विजेता को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है।
अधिकारियों ने कहा कि मोदी ने अवनि लेखरा को शुभकामनाएं दी और इन खेलों की अन्य स्पर्धाओं में उनकी सफलता की कामना की। अवनि निशानेबाजी की एक स्पर्धा में हिस्सा लेने की वजह से इस बातचीत में शामिल नहीं हो पाईं।