Trending

पेरिस पैरालंपिक : हमवतन मनीषा रामदास पर जीत से थुलासिमथी मुरुगेसन फाइनल में

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थुलासिमथी मुरुगेसन ने हमवतन मनीषा रामदास को हराकर पेरिस पैरालंपिक में महिला एकल एसयू5 वर्ग के फाइनल में जगह बनाई।  तमिलनाडु की रहने वाली शीर्ष वरीयता प्राप्त मुरुगेसन ने रविवार रात सेमीफाइनल में मनीषा को 23-21, 21-17 से हराया।

साभार : गूगल

उन्होंने मैच के बाद कहा,‘‘यह सपना सच होने जैसा है। मैं खुश हूं, मुझे फाइनल के लिए तैयारी करनी होगी। मैंने इस मैच के लिए मानसिक रूप से तैयारी की है। मेरे और मनीषा के बीच हमेशा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होती है।

मुरुगेसन ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। इस 22 वर्षीय खिलाड़ी को फाइनल में चीन की यांग क्यूक्सिया की कड़ी चुनौती मिलेगी।