Trending

पेरिस पैरालंपिक : पैडलर भाविनाबेन महिला एकल डब्ल्यूएस4 क्वार्टर फाइनल में

भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल पेरिस पैरालंपिक में महिला एकल डब्ल्यूएस4 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंची। उन्होंने रविवार रात मैक्सिको की मार्था वर्डिन के खिलाफ 11-3, 11-6, 11-7  से जीत दर्ज की।

साभार : गूगल

टेबल टेनिस खिलाड़ी सोनलबेन पटेल क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। वह महिला एकल – डब्ल्यूएस3 में क्रोएशिया की एंडेला मुज़िनिक विंसेटिक के खिलाफ राउंड ऑफ़ 16 में 3-11, 12-10, 7-11,5, 11 से अपना मैच हारी।

भाविना और सोनलबेन पदक जीतने से चूक गईं थीं, उन्हें कोरिया की यंग ए जंग और सुंघी मून की जोड़ी ने महिला डबल्स टेबल टेनिस क्वार्टर फाइनल में हराया था। मैच 5-11, 6-11, 11-9, 6-11 के साथ समाप्त हुआ।