Trending

क्वालीफिकेशन दौर में जगह नहीं बना सके निहाल व आमिर

भारतीय निशानेबाज निहाल सिंह और आमिर अहमद भट मिश्रित 25 मीटर पिस्टल (एसएच1) स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर में क्रमश: 10वें और 11वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।

साभार : गूगल

दोनों भारतीयों के प्रदर्शन में क्वालीफिकेशन के पहले चरण में निरंतरता दिखी। प्रीसिजन चरण के बाद निहाल 287 अंक के साथ चौथे, आमिर 286 अंक के साथ आठवें और अंतिम क्वालीफाइंग स्थान पर चल रहे थे।

रेपिड चरण में निहाल और आमिर दोनों 282 अंक ही जुटा पाए और कुल क्रमश: 569 और 568 का स्कोर बनाया जो फाइनल में जगह बनाने के लिए काफी नहीं था। क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष आठ में रहने वाले निशानेबाज फाइनल में प्रवेश करते हैं।