यू मुंबा टीटी पर जीत से गत चैंपियन एथलीड गोवा चैलेंजर्स प्लेऑफ के करीब
चेन्नई : गत चैंपियन एथलीड गोवा चैलेंजर्स सोमवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गये इंडियनऑयल यूटीटी 2024 के एक करीबी मुकाबले में यू मुंबा टीटी को 8-7 से हराकर सेमीफाइनल के करीब पहुंच गई है। एथलीड गोवा चैलेंजर्स अब 37 अंकों के साथ लीग तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि यू मुंबा टीटी 36 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

फ्रेंचाइजी आधारित इस लीग को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में नीरज बजाज और वीता दानी द्वारा प्रमोट किया जाता है। मैच के टिकट बुकमाई शो पर ऑनलाइन और जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम के गेट संख्या एक पर स्थित काउंटर से किया जा सकता है।
पहले पुरुष एकल में, अरुणा कादरी ने भारतीय स्टार हरमीत देसाई को एक कड़े मुकाबले में 2-1 (11-7, 4-11, 11-10) से हराकर यू मुंबा टीटी को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद मारिया जियाओ ने पहले महिला एकल में यांगजी लियू के खिलाफ 2-1 (9-11,11- 10-11, 11-9) से जीत दर्ज करके यू मुंबा टीटी की बढ़त को मजबूत किया। लियू इस सीजन में लगातार तीन मैच हार चुकी हैं।

इसके बाद हालांकि यांगजी लियू ने हरमीत देसाई के साथ मिलकर मिश्रित युगल मैच में मारिया जियाओ और मानव ठक्कर की यू मुंबा टीटी जोड़ी को 2-1 (11-6, 10-11, 11-7) से हराकर एथलीड गोवा चैलेंजर्स के लिए घाटे को कम किया।
अपनी टीम की पहली जीत से उत्साहित मिहाई बोबोसिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिभाशाली मानव ठक्कर को 2-1 (11-6, 11-8, 7-11) से हराया, जिससे एथलीड गोवा चैलेंजर्स ने छह-छह अंक हासिल कर बराबरी हासिल कर ली।
फिर क्या था युवा यशस्विनी घोरपड़े ने सुतिर्था मुखर्जी के खिलाफ 2-1 (11-8, 11-10, 10-11) की जीत के साथ गत चैंपियन के पक्ष में मुक़ाबले को मोड़ दिया।

इंडियनऑयल यूटीटी 2024 का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 खेल पर किया जा रहा है और इसे जियोसिनेमा (भारत) और फेसबुक लाइव (भारत के बाहर) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा रहा है। टिकट बुकमाईशो पर ऑनलाइन और चेन्नई में जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम के गेट नंबर 1 के पास बॉक्स ऑफिस पर ऑफलाइन उपलब्ध हैं।

विस्तृत स्कोर
एथलीड गोवा चैलेंजर्स ने यू मुंबा टीटी 8-7 से हराया:
हरमीत देसाई को अरुणा क्वाड्री से 2-1 (7-11, 11-4, 10-11) से हार मिली
यांग्ज़ी लियू को मारिया ज़ियाओ से 2-1 (11-9, 10-11, 9-11) से हार मिली
यांग्ज़ी लियू/हरमीत देसाई ने मारिया ज़ियाओ/मानव ठक्कर को 2-1 (11-6, 10-11, 11) से हराया
मिहाई बोबोसिका ने मानव ठक्कर को 2-1 (11-6, 11-8, 7-11) से हराया
यशस्विनी घोरपड़े ने सुतीर्था मुखर्जी को 2-1 (11-8, 11-10, 10-11) हराया
भारतीय खिलाड़ी ऑफ द मैच: यशस्विनी घोरपड़े
शॉट ऑफ द टाई: हरमीत देसाई
विदेशी खिलाड़ी ऑफ द मैच: मारिया ज़ियाओ