Trending
पैरालंपिक बैडमिंटन : यूपी के आईएएस सुहास ने जीता रजत पदक
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज ने पेरिस पैरालंपिक में लगातार दूसरी बार रजत जीता जो पुरूष एकल एसएल4 स्पर्धा के फाइनल में सोमवार को फ्रांस के लुकास माजूर से सीधे गेम में हार गए।

2007 बैच के आईएएस अधिकारी 41 वर्षीय सुहास को एकतरफा मुकाबले में 9 . 21, 13 . 21 से हार मिली। टोक्यो पैरालंपिक में तीन साल पहले भी लुकास ने ही सुहास को हराया था। सुहास ने टोक्यो ओलंपिक में भी रजत पदक जीता था।
भारत के पेरिस पैरालंपिक पैरा बैडमिंटन में चार पदक हो गए हैं। कुमार नितेश ने स्वर्ण, तुलसीमति मुरूगेसन ने रजत और मनीषा रामदास ने कांस्य पदक जीते हैं।