पेरिस पैरालंपिक : जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल का स्वर्णिम थ्रो
पैरा जैवलिन थ्रो के नीरज चोपड़ा कहे जाने वाले सुमित अंतिल ने पेरिस पैरालंपिक में एफ64 इवेंट में 70.59 मीटर दूर भाला फेंक कर पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता।

सुमित पैरालंपिक या ओलंपिक में बैक टू बैक गोल्ड जीतकर अपने खिताब को कायम रखने वाले पहले भारतीय बने। सुमित ने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता।
सुमित अंतिल भारत के पैरा एथलीट हैं। सुमित का जन्म 7 जून 1988 को हरियाणा के सोनीपत में खेवरा गांव में हुआ था। 17 साल की उम्र में सुमित को एक सड़क हादसे में अपना पैर गंवाना पड़ा। इस गंभीर दुर्घटना के बावजूद सुमित के अंदर खेल के लिए जुनून कम नहीं हुआ।
सुमित कृत्रिम पैर के साथ पैरा एथलीट के रूप में देश का नाम रौशन किया। पेरिस पैरालंपिक से पहले सुमित ने इसी साल पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में 69.50 मीटर भाला फेंक कर गोल्ड अपने नाम किया था।
बता दें कि सुमित अंतिल ने टोक्यो ओलंपिक में खूब धमाल मचाया था। उन्होंने तीन बार विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए 68.55 मीटर के प्रयास से गोल्ड मेडल जीता था।
उन्होंने इसके बाद 2023 पैरा विश्व चैंपियनशिप में 70.83 मीटर के थ्रो के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सुमित यहीं पर नहीं पर नहीं रुके, उन्होंने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेल में इसमें सुधार करते हुए 73.29 मीटर के फिर से गोल्ड मेडल अपने नाम किया।