Trending

सुब्रतो कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची मिनर्वा स्कूल

63वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल जूनियर बॉयज फुटबॉल टूर्नामेंट में मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

साभार : गूगल

टीम ने चौथे और आखिरी लीग मैच में छत्तीसगढ़ की टीम को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ मिनर्वा ने ग्रुप-ई में सभी चार मैच जीतकर अपना दबदबा कायम रखा और खिताब की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं।

मिनर्वा पब्लिक स्कूल सीआईएससीई का प्रतिनिधित्व कर रही है। छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा। दोनों टीमें शुरुआती 25 मिनट तक एक-दूसरे के खिलाफ गोल करने का पूरा प्रयास करती रहीं, सफल नहीं हो पाईं।

27वें मिनट में मिनर्वा के लुनकिम ने बॉल को नेट में डालकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक यह स्कोर कायम रहा और मिनर्वा टीम की उम्मीदें और बढ़ गईं। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने नई ऊर्जा के साथ मैदान पर वापसी की।

मिनर्वा ने अपनी बढ़त को बढ़ाने का पूरा प्रयास किया, छत्तीसगढ़ के मजबूत डिफेंस ने उन्हें रोक दिया। छत्तीसगढ़ की टीम ने कई आक्रमण किए, मिनर्वा का डिफेंस दीवार की तरह अडिग रहा। मैच के अंत तक स्कोर 1-0 पर ही रहा और मिनर्वा ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली।

मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 19 गोल किए हैं, उनके डिफेंस ने किसी भी टीम को गोल करने का मौका नहीं दिया। इस प्रदर्शन के चलते मिनर्वा को टूर्नामेंट के सबसे मजबूत खिताबी दावेदारों में से एक माना जा रहा है।