Trending

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए तीन अनकैप्ड प्लेयर्स अफगानिस्तान टेस्ट टीम में

अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में नौ सितंबर से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों सलामी बल्लेबाज रियाज हसन, ऑलराउंडर शम्सुर्रहमान और तेज गेंदबाज खलील अहमद को शामिल किया गया है।

साभार : गूगल

राशिद खान चोट से उबरने के कारण टीम में नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में जहीर खान और जिया उर रहमान अफगानिस्तान के स्पिन आक्रमण की अगुआई करेंगे।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विज्ञप्ति में कहा,‘‘तैयारी शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन हुआ है। ग्रेटर नोएडा में 10 दिन तक चले तैयारी शिविर में 19 प्लेयर्स ने भाग लिया। कप्तान और कोचिंग स्टाफ की सलाह के बाद 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।

अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, अब्दुल मलिक, रियाज हसन, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), बाहिर शाह, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, शम्स उर रहमान, जिया उर रहमान, जहीर खान, कैस अहमद, खलील अहमद और निजात मसूद