Trending

विवादों से लुइस सुआरेज का पुराना नाता, इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार (6 सितंबर) को पराग्वे के खिलाफ आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला। वे क्लब फुटबॉल खेलते रहेंगे। सुआरेज अमेरिकी क्लब इंटर मियामी से जुड़े हैं।

साभार : गूगल

सुआरेज का इंटरनेशनल फेयरवेल खास नहीं रहा। वर्ल्ड कप क्वालिफायर का उरुग्वे और पराग्वे का यह मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। सुआरेज के आखिरी इंटरनेशनल मैच के दौरान उनका परिवार भी स्टेडियम में मौजूदा रहा। वे इस दौरान इमोशनल दिखे। सुआरेज का विवादों से पुराना नाता रहा है। इस कारण उन्हें कॉन्ट्रोवर्सी किंग भी कहा जाता है।

37 वर्षीय फुटबॉलर ने इसी साल 2 सितंबर को सेंटेनारियो स्टेडियम में मीडिया से कहा था- ‘यह कहते हुए दुख हो रहा है, शुक्रवार को होने वाला मैच मेरा अपने देश की तरफ से आखिरी मैच होगा।

लिवरपूल और बार्सिलोना से खेल चुके इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने देश ओर से 142 मैच में 69 गोल किए। यह उरुग्वे की तरफ से रिकॉर्ड है। उन्होंने उरुग्वे से 4 वर्ल्ड कप और 5 कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। सुआरेज ने 2007 में इंटरनेशनल फुटबॉल में डेब्यू किया था। उस मैच को उरुग्वे ने कोलंबिया पर 3-1 की जीत हासिल की थी।

सुआरेज से जुड़े 4 विवाद

1. 2010 – वर्ल्ड कप मैच में गोल रोकने के लिए हैंड किया

घाना और उरुग्वे के बीच 2010 वर्ल्ड कप का क्वार्टर फाइनल मैच चल रहा था। मैच के अंतिम क्षणों में घाना को विनिंग गोल से रोकने के लिए सुआरेज ने गोल लाइन पर जाकर गेंद को हाथ से रोक लिया था।

इस हैंड के कारण उन्हें रेड कार्ड दिखाया गया। इससे घाना के असामोह पेनल्टी से चूक गए थे और उरुग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

2. EPL मैच में रेसिज्म का आरोप, अफ्रीकी खिलाड़ी पर कमेंट किया

2011 के इंग्लिश प्रीमियर लीग सीजन में सुआरेज पर रेसिज्म के आरोप लगे। उन्होंने मैच के दौरान मैनचेस्टर यूनाइटेड के अफ्रीकी खिलाड़ी पैट्रिक एब्रा पर नस्लवादी कमेंट किया था। बाद में उन पर 40 हजार पाउंड (करीब 44 लाख रुपए) का जुर्मना लगा और वे 8 मैच के लिए बैन भी किए गए।

3. इटली के जॉर्जियो चेलिनी को काटा, 100 करोड़ का नुकसान

2014 के फीफा वर्ल्ड कप में सुआरेज ने मैच के दौरान इटली के जॉर्जियो चेलिनी को दांत से काट लिया था। उन पर 6 महीने का प्रतिबंध भी लगा था।

इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद इंग्लिश प्रीमियर क्लब लिवरपूल से उनका ट्रांसफर स्पेन के बार्सिलोना में हो गया। इस ट्रांसफर के लिए उन्हें 75 मिलियन पाउंड (लगभग 754 करोड़ रुपए) मिलने थे, घटना के बाद 10 मिलियन पाउंड (लगभग 100 करोड़ रुपए) कम दिए गए। इससे सुआरेज को 100 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ।

4. EPL में चेल्सी के खिलाड़ी को काटा सुआरेज ने

21 अप्रैल 2013 को इंग्लिश प्रीमियर लीग मैच के दौरान लीवरपूल से खेलते हुए चेल्सी के ब्रानिस्लाव इवानोविच के हाथ में काट लिया था। इस हरकत के बाद सुआरेज पर 10 मैच का प्रतिबंध लगा था। यह मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।

सुआरेज कई बार विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काट चुके हैं। फीफा ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें बैन भी किया। उन पर किसी तरह के फुटबॉल कार्यक्रमों में हिस्सा लेने, अभ्यास करने और स्टेडियम में प्रवेश करने तक पर रोक लगा दी गई।