मेष से लेकर मीन राशि तक, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल.

नया सप्ताह 09 सितंबर 2024 दिन सोमवार से शुरू होने वाला है. आने वाला सप्ताह जहां कुछ राशियों के लिए कई चुनौतियां लेकर आ रहा है तो वहीं कुछ राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. तो चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. आइए ज्योतिष्याचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल.

 साप्ताहिक राशिफल 09 सितंबर से 15 सितंबर 2024

1. मेष साप्ताहिक राशिफल

 नया सप्ताह आपके लिए खुशखबरी भरा रहेगा.  घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है.  आपकी स्वास्थ्य समस्याएं कम होंगी और व्यापार में लाभ के आसार हैं.  नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय महत्वपूर्ण उपलब्धियां लेकर आ सकता है.  पुराने विवादों को खत्म करने में सफलता मिलेगी और घर का माहौल खुशहाल रहेगा.  घर में मांगलिक कार्यों के योग भी बन रहे हैं. 

 2. वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी भागदौड़ बढ़ जाएगी.  कार्यक्षेत्र में कई समस्याएं आएंगी, लेकिन आप इन्हें सफलतापूर्वक हल कर पाएंगे. वाणी पर संयम रखने से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है.  यदि आप लाभ कमाना चाहते हैं, तो अपने व्यवहार में बदलाव करें. बड़े लेन-देन सोच-समझकर करें और किसी को बड़ी धनराशि उधार देने से बचें. 3. मिथुन साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए कुछ परेशानियों से भरा रहेगा. परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है.  व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कर्ज में वृद्धि संभव है.  मानसिक तनाव भी रहेगा। नए कार्य की शुरुआत से बचें और भूमि विवादों से दूर रहें.  वाहन का उपयोग सावधानी से करें और वाणी पर संयम रखें. 

4. कर्क साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं और आर्थिक लाभ होगा. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और प्रॉपर्टी से भी लाभ होगा.  सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा.  परिवार के सदस्य आपकी बातों को महत्व देंगे और पैतृक संपत्ति पर आपका अधिकार हो सकता है. 

5. सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अच्छा समय है, लेकिन आपको अपने मन की आकांक्षाओं पर नियंत्रण रखना होगा.  कोई कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ होगा. मन आनंदित रहेगा और आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.  रोजगार के अवसर मिलेंगे और व्यापार में पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं. 

6. कन्या साप्ताहिक राशिफल

  यह सप्ताह सामान्य रहेगा. परिवार में स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और प्रिय व्यक्ति से बिछड़ने का सामना करना पड़ सकता है.  कार्यक्षेत्र में परिवर्तन से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है. आर्थिक समस्याएं भी आ सकती हैं और विरोधी लोग परेशान कर सकते हैं.  प्रॉपर्टी विवादों से दूर रहें और वाहन का उपयोग संभलकर करें. 

7. तुला साप्ताहिक राशिफल
  
इस सप्ताह आपके शत्रु आप पर दबाव बनाने का प्रयास करेंगे और आप किसी झूठे केस में फंस सकते हैं.  मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं.  व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से अनबन हो सकती है. किसी व्यर्थ के विवाद में उलझने से सम्मान और धन की हानि हो सकती है. आर्थिक मदद देने से पहले सोच-समझ लें. 

8. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

  यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा.  पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक लाभ हो सकता है.  परिवार में किसी की नौकरी लग सकती है और पत्नी के साथ के विवाद खत्म होंगे.  ससुराल पक्ष से प्रॉपर्टी मिल सकती है और भगवान शिव की पूजा लाभकारी रहेगी. 

9. धनु साप्ताहिक राशिफल
 
इस सप्ताह परिवार में नए मेहमान के आगमन के संकेत हैं और आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.  आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और रुका हुआ व्यापार शुरू हो सकता है.  नौकरीपेशा लोगों को सहयोग प्राप्त होगा और नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा समय है.  मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे और पारिवारिक विवादों का समाधान होगा. 

10. मकर साप्ताहिक राशिफल
  
यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा.  स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और खानपान पर नियंत्रण रखना होगा. लंबी यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा रखें.  व्यापार में विरोधी आपकी योजनाओं को बिगाड़ सकते हैं और गुप्त योजनाओं को सार्वजनिक करने से बचें.  आर्थिक सहयोग की आवश्यकता हो सकती है और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ सकता है. 

11. कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा, अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.  मानसिक तनाव बढ़ सकता है और विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं.  आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रहेगी और व्यापार में परिवर्तन से बचें.  रिस्क लेने से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें. 

12. मीन साप्ताहिक राशिफल

 यह सप्ताह सामान्य रहेगा और कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं.  विशेष पार्टनरशिप में शामिल हो सकते हैं जिससे लाभ होगा.  अनजान लोगों से मन की बात साझा करने से बचें और प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ होगा. शेयर मार्केट में काम करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा और नई वस्तु खरीदने का विचार बन सकता है.