Trending

एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे रणधीर सिंह

रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष चुने गए हैं। नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित 44वीं ओसीए आम सभा में इसका ऐलान हुआ। वह ओसीए अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय हैं।

Photo Credit : @asiangamesoca @randhirsinghofficial

ओसीए ने विज्ञप्ति में बताया कि पांच बार के ओलंपियन 77 वर्षीय रणधीर सिंह ओसीए अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। रणधीर सिंह का कार्यकाल 2024 से 2028 तक रहेगा। आम सभा में अध्यक्ष, पांच क्षेत्रों के लिए पांच उपाध्यक्ष और पांच कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

नए कार्यकारी बोर्ड से रणधीर ने बोला कि आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आपने जो प्यार और स्नेह दिखाया है, उसके लिए हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मैं तहे दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं।

Photo Credit : @asiangamesoca @randhirsinghofficial

रणधीर सिंह भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव के पद पर वह 2012 तक रहे। 1987 में ही उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण के संचालन बोर्ड के सदस्य के पद पर 2010 तक रहे।

वह 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के उपाध्यक्ष थे। वर्ष 1991 में उन्हें ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का महासचिव के पद पर 2015 तक रहे। 2015 से 2021 तक ओसीए के उपाध्यक्ष रहे। 2021 में ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष बने।

ओसीए

अध्यक्ष: राजा रणधीर सिंह (भारत)

उपाध्यक्ष

पूर्वी एशिया: टिमोथी फ़ोक (हांगकांग, चीन)

दक्षिण पूर्व एशिया: डॉ नोर्ज़ा जकारिया (मलेशिया)

दक्षिण एशिया: एचआरएच प्रिंस जिग्येल उग्येन वांगचुक (भूटान)

पश्चिम एशिया: डॉ. थानी अल-कुवारी (कतर)

मध्य एशिया: ओटाबेक उमारोव (उज़्बेकिस्तान)

कार्यकारी बोर्ड के सदस्य

पूर्वी एशिया: मिकाको कोटानी (जापान)

दक्षिण पूर्व एशिया: प्रो. डॉ. सुपित्र समाहितो (थाईलैंड)

मध्य एशिया: ओल्गा रयबाकोवा (कजाकिस्तान)

पश्चिम एशिया: नूरा अल जस्मी (संयुक्त अरब अमीरात)

दक्षिण एशिया: कोई उम्मीदवार नहीं