Trending

यूएस ओपन के विजेता बने इटली के जैनिक सिनर

दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर यूएस ओपन का पुरुष सिंगल्स टाइटल जीत लिया है। इटैलियन स्टार ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-3, 6-4, 7-5 से हराया।

@janniksin

वे साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम जीतने वाले इटली के पहले पुरुष खिलाड़ी बने हैं। वे ओवरऑल दूसरे खिलाड़ी बने हैं। साल 2015 में फ्लाविया पैनेटा ने विमेंस सिंगल्स का टाइटल जीता था। सिनर ने करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता है। उन्होंने 2024 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ओपन जीता था।

उन्होंने जीत के बाद अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘शुक्रिया न्यूयॉर्क, 2 हफ्तों के शानदार प्रदर्शन के बाद यहां अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतना विशेष रहा। समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद।

@janniksin

आपका सपोर्ट बहुत मायने रखता है। मुझे यह खेल बहुत पसंद है। यह मेरे लिए सब कुछ है। साल के आखिर में काम पर वापस जाने से पहले अपनी टीम और अपने परिवार के साथ इस पल का आनंद लेने का समय आ गया है। काम कभी नहीं रुकता है, हम सभी आगे बढ़ते रहते हैं।

2 घंटे से ज्यादा चला मुकाबला न्यूयॉर्क में रविवार देर रात शुरु हुआ फाइनल मुकाबला 2 घंटे 16 मिनट तक चला। इसमें टॉप सीड सिनर का दबदबा देखने को मिला। उन्होंने पहले सेट को 6-3 से जीता। दूसरे सेट को 6-4 से जीतते हुए बढ़त बनाई और आखिरी सेट को 7-5 से जीतते हुए मैच अपने नाम किया।

18 साल बाद फाइनल पहुंचा था अमेरिकी खिलाड़ी दूसरी ओर अमेरिका के टेलर फ्रिट्स पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने से चूक गए। 18 साल बाद कोई अमेरिका का खिलाड़ी यूएस ओपन में पुरुष सिंगल्स के फाइनल में पहुंचा था। उनसे पहले 2006 में एंडी रॉडिक ने यह कारनामा किया था।

फ्रिट्ज के पास पहला ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका था, वे कामयाब नहीं पाए। साल 2003 के बाद से यूएस ओपन पुरुष सिंगल्स में अमेरिका का कोई खिलाड़ी खिताब को जीत नहीं पाया है।

सिनर के लिए शानदार साल सिनर के लिए साल 2024 शानदार रहा। उन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन जीतकर इसकी शुरुआत की। उसके बाद मियामी ओपन, सिनसिनाटी ओपन, हाले ओपन और रॉटर्डम ओपन में जीते। अब सिनर ने साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम भी जीत लिया है।

10 लाख फैंस यूएस ओपन देखने पहुंच इस बार यूएस ओपन को देखने के लिए 10 लाख से ज्यादा फैंस मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। फाइनल मैच के बाद यूएस ओपन के आयोजकों ने एक पोस्ट से बताया कि यूएस ओपन में मैदान पर मैच देखने वाले फैंस की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मैच देखने पहुंचे हैं।

@usopen