Trending
ईस्ट दिल्ली ने जीता दिल्ली प्रीमियर लीग का खिताब
दिल्ली प्रीमियर लीग में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार पर तीन रन की जीत से टूर्नामेंट का खिताब जीता।

ईस्ट दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मयंक रावत की 39 गेंद पर नाबाद 78 रन की पारी से पांच विकेट पर 183 रन बनाया। साउथ दिल्ली की टीम जवाब में नौ विकेट पर 180 रन ही बना पाई।
मयंक रावत ने अपनी पारी में सात चौके और छह छक्के लगाए। हिम्मत सिंह ने 20 और हार्दिक शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। साउथ दिल्ली से राघव सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरे साउथ दिल्ली से तेजस्वी दहिया ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। विजन पांचाल ने 25 रन की पारी खेली।
ईस्ट दिल्ली से रौनक बाघेला और सिमरजीत सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए। मयंक रावत ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया तथा 15 रन देकर एक विकेट लिया।