Trending

यूपी टी-20 लीग : कानपुर सुपरस्टार्स प्लेऑफ में, गोरखपुर लायंस को हराया

यूपी टी 20 लीग में मुकेश कुमार और विनीत पवार की बेहतरीन गेंदबाजी से कानपुर सुपरस्टार्स ने गोरखपुर लायंस को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई.

@t20uttarpradesh

पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर 20 ओवर में चार गेंद पहले सिर्फ 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम से सबसे ज्यादा विकेटकीपर हरदीप सिंह ने 29 रन का योगदान दिया. बाकी अधिकांश खिलाड़ी दहाई का आंकड़े को पार नहीं कर सके.

कानपुर टीम के लिए शोएब सिद्दीकी और आदर्श सिंह की अच्छी बल्लेबाजी से 18वें ओवर में तीन विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए.

गोरखपुर लायंस से सलामी बल्लेबाज अनिवेश चौधरी ने 11 गेंद में 13 रन बनाए. शिव शर्मा ने 17 गेंद में 16 रन बनाए. सबसे अधिक हरदीप सिंह ने 16 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 29 रन का योगदान दिया. विजय यादव 8 गेंद में दो चौके से 11 रन बनाए.

कानपुर की गेंदबाजी घातक रही. मुकेश कुमार ने तीन ओवर में 11 रन लेकर दो विकेट झटके. विनीत पवार ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके. मोहसिन खान, पंकज कुमार, शुभम मिश्रा और सूर्य सिंह को एक-एक विकेट की सफलता मिली.

गोरखपुर 19.2 ओवर में 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर शोएब सिद्दीकी की शानदार शुरुआत से लगातार मजबूत स्थिति में बनी रही.

5 चौके और एक छक्के से 54 गेंद पर शोएब ने 48 रन बनाए. आदर्श सिंह ने 39 गेंद में 35 रन का योगदान दिया. कानपुर के तीन खिलाड़ी आउट हुए. अंकुर मलिक बिना रन बनाए पहली गेंद पर शिव शर्मा द्वारा कैच आउट हुए उनका विकेट अंकित राजपूत ने लिया. आदर्श सिंह को अंकित राजपूत ने कॉट एंड बोल्ड किया.