Trending

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट : नहीं हो सका तीसरे दिन का खेल, मैदान के कई हिस्सों में पानी भरा

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रेटर नोएडा में होने वाला टेस्ट मैच तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो सका। बुधवार को ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश की वजह से मैदान के कई हिस्सों पर पानी भर गया। नोएडा में हो रही बारिश के कारण टीमें भी स्टेडियम नहीं पहुंच सकीं।

@ Daya Sagar/ESPNcricinfo

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया- ‘लगातार हो रही बारिश की वजह से तीसरे दिन का खेल रद्द कर दिया गया। यदि आसमान साफ होता है तो गुरुवार को मुकाबला 98 ओवरों के साथ शुरू होगा।

अभी तक इस एकमात्र का टॉस भी नहीं हो सका। पिछले दिनों बारिश के कारण नोएडा स्टेडियम का बुरा हाल है। बारिश और गीले आउट फील्ड के कारण शुरुआती 2 दिन का खेल रद्द करना पड़ा था।

एक दिन पहले मंगलवार को नोएडा स्टेडियम में बदइंतजामी देखने को मिली। यहां आउटफील्ड को सुखाने के पर्याप्त इंतजाम स्टेडियम में नहीं थे। इलेक्ट्रिक पंखे से ग्राउंड को सुखाने की कोशिश की गई, जो नाकाम रही। स्टेडियम के कैटरिंग स्टॉफ को वॉशरूम के पानी से बर्तन धोते देखा गया।

खिलाड़ियों से लेकर अफगानिस्तान बोर्ड के अधिकारी भी परेशान दिखे। एक अधिकारी ने कहा, यहां काफी गड़बड़ हो गई है। हम यहां वापस कभी नहीं आएंगे। हमारे खिलाड़ी भी सुविधाओं से खुश नहीं हैं। मार्च 2017 में यहां आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला गया था, जब अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली गई थी।

इसी साल के आखिर में सितंबर 2017 में कॉर्पोरेट मुकाबलों में मैच फिक्सिंग के मामले सामने आए थे, तब बीसीसीआई ने स्टेडियम को प्रतिबंधित कर दिया था। यही कारण रहा कि यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने इस वेन्यू पर ध्यान नहीं दिया। यह प्रतिबंध हटा दिया गया है।

नोएडा में दो हफ्ते से लगातार बारिश ग्रेटर नोएडा में पिछले दो हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। कल रात भी भारी बारिश हुई थी। ग्राउंड्समैन मैदान को सुपर सॉपर की मदद से ठीक करने में लगे रहे। अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान न्यूजीलैंड के खिलाफ इस इकलौते टेस्ट से बाहर हो गए हैं। नेट प्रैक्टिस के समय उनके बाएं पैर में मोच आ गई।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी देते हुए कहा- ‘टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इब्राहिम जादरान बाएं पैर में मोच की वजह से अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

@ACBofficials