यूपी टी20 लीग : प्लेऑफ में पहुंची 4 टीमें, देखें शेड्यूल
यूपी क्रिकेट लीग अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। टूर्नामेंट में छह टीमों ने भाग लिया और अंतिम चार टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल हुई।
क्वालीफायर 1 का विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा। क्वालीफायर 1 हारने वाली टीम क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से 12 सितंबर को शाम 7:30 भिड़ेगी। इस मैच का विजेता फाइनल में पहुंचेगा। टूर्नामेंट का समापन 14 सितंबर को होगा।

इससे पूर्व मुकेश कुमार और विनीत पवार की बेहतरीन गेंदबाजी से कानपुर सुपरस्टार्स ने यूपी टी 20 लीग सीजन 2 के मुकाबले में गोरखपुर लायंस को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर 20 ओवर में चार गेंद पहले 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम से सबसे ज्यादा विकेटकीपर हरदीप सिंह ने 29 रन का योगदान दिया. बाकी अधिकांश खिलाड़ी दहाई का आंकड़े को पार नहीं कर सके.
कानपुर टीम के लिए शोएब सिद्दीकी और आदर्श सिंह की अच्छी बल्लेबाजी से 18वें ओवर में तीन विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. गोरखपुर लायंस से सलामी बल्लेबाज अनिवेश चौधरी ने 11 गेंद में 13 रन बनाए. शिव शर्मा ने 17 गेंद में 16 रन बनाए.
विजय यादव 8 गेंद में दो चौके से 11 रन बनाए। कानपुर की गेंदबाजी घातक रही. मुकेश कुमार ने तीन ओवर में 11 रन लेकर दो विकेट झटके. विनीत पवार ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके. मोहसिन खान, पंकज कुमार, शुभम मिश्रा और सूर्य सिंह को एक-एक विकेट की सफलता मिली। गोरखपुर 19.2 ओवर में 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर शोएब सिद्दीकी की शानदार शुरुआत से लगातार मजबूत स्थिति में बनी रही. 5 चौके और एक छक्के से 54 गेंद पर शोएब ने 48 रन बनाए. आदर्श सिंह ने 39 गेंद में 35 रन का योगदान दिया।
कानपुर के तीन खिलाड़ी आउट हुए. अंकुर मलिक बिना रन बनाए पहली गेंद पर शिव शर्मा द्वारा कैच आउट हुए उनका विकेट अंकित राजपूत ने लिया. आदर्श सिंह को अंकित राजपूत ने कॉट एंड बोल्ड किया।
प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें
मेरठ मावरिक्स
कानपुर सुपरस्टार्स
लखनऊ फाल्कन्स
काशी रुद्र
प्लेऑफ शेड्यूल
मेरठ मावरिक्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स- 11 सितंबर, दोपहर 3 बजे
कानपुर सुपरस्टार्स बनाम काशी रुद्रास- 11 सितंबर, शाम 7:30 बजे