Trending

डेविस कप : पहले दौर में जर्मनी, आस्ट्रेलिया, कनाडा और बेल्जियम की जीत

जर्मनी ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बिना भी स्लोवाकिया को 3-0 से हराया, जबकि 2023 उपविजेता आस्ट्रेलिया ने फ्रांस को डेविस कप फाइनल्स के पहले मुकाबले में हराया।

साभार : गूगल

चारों ग्रुप के मुकाबले चार अलग अलग शहरों में शुरू हुए। अंतिम आठ चरण के मुकाबले नवंबर में स्पेन के मालागा में खेले जायेंगे। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वालीफाई करेंगी।

ग्रुप सी में जर्मनी ने स्लोवाकिया को हराया। इस ग्रुप में अमेरिका और चिली भी हैं। आस्ट्रेलिया ने ग्रुप बी में फ्रांस को 2-1 से हराया। ग्रुप डी में कनाडा ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराया, ग्रुप ए में बेल्जियम ने नीदरलैंड को इसी अंतर से मात दी।