Trending

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी : भारत की चौथी जीत, पाक से शनिवार को होगी टक्कर

गत विजेता भारत ने हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में कोरिया को 3-1 से हराकर चौथी जीत दर्ज की। पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारत ने इससे पहले चीन को 3-0 से, जापान को 5-0 और पिछले साल की उप विजेता मलेशिया को 8-1 से हराया।

@hockeyindia

कोरिया के खिलाफ भारत के लिए अराईजीत सिंह हुंडल ने आठवें मिनट में, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने नौवें और 43वें मिनट में दो गोल किए। कोरिया से जिहुन यांग ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया।

पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम शनिवार को अंतिम लीग मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। छह टीमों के टूर्नामेंट के लीग चरण से शीर्ष चार टीमें शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, फाइनल रविवार को खेला जायेगा।