Trending

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नजमुल हसन शांतो बांग्लादेश के कप्तान

भारत के खिलाफ 19 सितंबर से खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। दो मैचों की इस सीरीज के लिए 16 मेंबर्स की टीम चुनी गई। नजमुल हसन शांतो टीम के कप्तान होंगे।

@BCBtigers

टीम में शाकिब अल हसन को अवसर मिला है। उन पर बांग्लादेश में हसीना सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल छात्र की हत्या का आरोप है। आंदोलन में 400 से ज्यादा लोगों की जान गई थीं। इन्हीं में से एक स्टूडेंट की हत्या का आरोप शाकिब समेत 147 लोगों पर लगा है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हत्या के आरोप में शाकिब अल हसन का बचाव किया था। बोर्ड के प्रेसिडेंट फारुक अहमद ने कहा था- ‘शाकिब अल हसन जब तक दोषी साबित नहीं हो जाते हैं तब तक बांग्लादेश के लिए खेलना जारी रखेंगे। हम उन्हें भारतीय दौरे के लिए भेजेंगे।

शोरिफुल की जगह जाकिर अली को मौका भारत के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए बांग्लादेश की पूरी वही टीम है, जिसने पाकिस्तान को उन्हीं की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज हराई थी। इसमें एक बदलाव हुआ है।

शोरिफुल इस्लाम को टीम में जगह नहीं मिली है। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में चोट लग गई थी। शोरिफुल की जगह जाकिर अली को शामिल किया गया।

बांग्लादेश टीम : नजमुल हसन शान्तो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद और जाकिर अली अनिक

पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल