अचानक इस दिग्गज नेता की बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में ICU में भर्ती, मची खलबली

बांग्लादेश में बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया बीते काफी समय से कई बीमारियों से जूझ रही हैं. उन्हें लिवर सिरोसिर, डायबिटीज, किडनी और फेफड़े हृदय और आंखों से जुड़ी समस्याएं हैं. 

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 79 वर्षीय बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी बीएनपी की अध्यक्ष अपने निवास आज दोपहर के वक्त एवयकेयर अस्पताल में भर्ती हुईं. उनके डॉक्टर प्रोफेसर एजेडएम जाहिद हुसैन ने कहा कि मेडिकल बोर्ड ने कई टेस्ट बताए हैं. उन्हें एक प्राइवेट केबिन में रखा है. उनके टेस्ट समाने आने के बाद आगे का इलाज होगा. 21 अगस्त को जिया उसी अस्पताल में 45 दिनों के बाद घर लौटी थीं.

5 साल तक घर में थी नजरबंद 

बीते पांच साल से खालिदा जिया अपने घर में नजरबंद थीं. उन्हें छह अगस्त को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दी न के आदेश पर रिहाई मिली थी. आपको बता दें कि पांच अगस्त को शेख हसीना की अगुवाई वाली आवामी लीग सरकार के गिरने के बाद उन्हें सभी आरोपों से बरी किया गया था. 

कई बीमा​रियों की चपेट में खालिदा जिया

बीएनपी प्रमुख काफी लंबे वक्त से बीमारियों से जूझ रही हें. इसमें लिवर सिरोसिस, डायबिटीज और किडनी, फेफड़े हृदय और आंखों से जुड़ी कई समस्याएं हैं. डॉक्टरों का एक समूह ने मिलकर 23 ​जून को उनके चेस्ट में एक पेसमेकर लगाया. नवंबर 2021 में उन्हें लिवर सिरोसिस का पता चला. इसके उनके डॉक्टर ने उन्हें विदेश जाने की सलाह दी है. 

पांच मामले में बरी खालिदा जिया 

इस माह की शुरुआत में खालिदा जिया को पांच अलग-अलग मामले में बरी किया गया था. इसमें एक फर्जी जन्मदिन का आरोप है. वहीं दूसरा युद्ध अपराधियों के समर्थन करने का आरोप था. जिया मार्च 1991 से 1996  तक पीएम रहीं. वहीं जून 2001 से अक्टूबर 2006 तक बांग्लादेश की पीएम रहीं.