Trending

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : पाकिस्तान के खिलाफ अंक तालिका में शीर्ष स्थान के लिए उतरेगी भारतीय टीम

हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान शनिवार का मैच मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस पर होगा। भारत अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहते हुए उतरेगी। टीम की कप्तानी अनुभवी ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह कर रहे हैं। पाकिस्तान टीम की कप्तानी अमाद बट कर रहे हैं।

साभार : गूगल

गत चैंपियन भारत ने चीन को 3-0 से हराया, जापान को 5-1 से, मलेशिया को 8-1 से हराया और और कोरिया को 3-1 से हराया। पाकिस्तान ने मलेशिया और कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ किया, जापान को 2-1 से और चीन को 5-1 से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, “मैं पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों के साथ जूनियर दिनों से खेल रहा हूं, वे मेरे भाई जैसे हैं। मैदान पर हम उन्हें किसी अन्य विरोधी की तरह ही खेलेंगे और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे।

पाकिस्तान कप्तान अमाद ने कहा, “भारत ने टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है। हम अपने खेले गए मैचों से आत्मविश्वास लेंगे और मुझे कहना होगा कि हमने हर मैच में सुधार किया है। हमने अनुशासन के साथ हॉकी खेली है। भारत के खिलाफ भी हम यही करने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, “हमने पिछले कुछ मैचों में अपने विरोधियों के खिलाफ बेहतरीन बचाव किया है और भारत के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर बचाव में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हुए पिछले मुकाबलों में पड़ोसी देश की टीम को आसानी से हराने में सफलता मिली। पिछले साल एशियन गेम्स में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया था, इससे पहले पाकिस्तान को चेन्नई में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के हाथों 4-0 से हार मिली थी।

जकार्ता 2022 में हुए एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और भारत के बीच मैच 1-1 से ड्रा रहा था। ढाका में हुई हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से मात देकर कांस्य पदक हासिल किया था।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत का मानना है, “यह आंकड़े मैच से पहले मायने नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा, पिछले नतीजे ज्यादा मायने नहीं रखते हैं। पाकिस्तान मजूबत टीम है और उनके पास खेल में कभी भी पलटवार करने की क्षमता है। हम कल के लिए मैच के लिए देख रहे हैं।