Trending
डेविस कप : दूसरे मैच में कनाडा, आस्ट्रेलिया और जर्मनी की जीत
आस्ट्रेलिया और जर्मनी डेविस कप फाइनल्स में दूसरी जीत के साथ ग्रुप चरण में अपराजेय रहे हैं, चेक गणराज्य के थॉमस मचाक लगातार दूसरे दिन घायल हो गए।

कनाडा ने फिनलैंड को 3 . 0 से हराया, आस्ट्रेलिया ने चेक गणराज्य को इसी अंतर से मात दी। जर्मनी ने चिली को 3 . 0 से हराया। चेक गणराज्य के थॉमस ने स्पेन के कार्लोस अल्काराज के खिलाफ चोटिल होकर कोर्ट छोड़ दिया था। वह दूसरे दिन भी छह मिनट ही खेल सके।
चार ग्रुप की टीमें चार अलग अलग शहरों में खेल रही हैं। फाइनल में आठ टीमें पहुंचेंगी जो नवंबर में स्पेन के मालागा में खेला जायेगा।