Trending

भारत ने जीती दक्षिण एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

भारत दक्षिण एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रहने के बावजूद टूर्नामेंट में ओवरऑल चैंपियन बनने में सफल रहा।

साभार : गूगल

भारत ने 48 पदक (21 स्वर्ण, 22 रजत और पांच कांस्य) जीते, श्रीलंका (नौ स्वर्ण, नौ रजत, 17 कांस्य) दूसरे स्थान पर रहा। बांग्लादेश ने तीन कांस्य पदक जीते, इसके बावजूद वह तीसरे स्थान पर रहा।

श्रीलंका पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर रिले में भारत को पीछे छोड़ने में सफल रहा। उसने 40.28 सेकंड का समय लेकर टूर्नामेंट का नया रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड 41.27 सेकंड का था जो 2007 में बना था।

भारत 40.76 सेकंड के साथ रजत पदक जीता। भारत की महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीम को स्वर्ण पदक जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। भारत ने 45.08 सेकंड के प्रतियोगिता के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। पिछला रिकॉर्ड 46.23 सेकंड का था। श्रीलंका ने रजत पदक हासिल किया।