Trending
आयरिश ओपन : कोर्स रिकॉर्ड के साथ शीर्ष 15 में शुभंकर शर्मा की एंट्री
शुभंकर शर्मा आयरिश ओपन के दूसरे दौर छह अंडर 65 के कोर्स रिकार्ड के साथ संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर आ गये।शुरुआती दौर में चार ओवर 75 का निराशाजनक कार्ड खेलने वाले शुभंकर ने दूसरे दौर में कमाल के प्रदर्शन के साथ कट में जगह बनाई।

पार 71 के कोर्स पर दो दौर के बाद उनका कुल स्कोर दो अंडर है। उन्होंने दूसरे दौर के शुरुआती तीन होल में तीन बर्डी लगाने के बाद पांचवें और आठवें होल में इस कारनामे को दोहराया। उन्होंने 11वें, 12वें, 17 और 18वें होल में बर्डी लगाई, चौथे, छठे और 15वें होल में बोगी कर बैठे।