Trending

डायमंड लीग फाइनल : नीरज चोपड़ा को दूसरा स्थान, 1 सेमी से पिछडे़

ब्रसेल्स में डायमंड लीग के फाइनल में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 87.86 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ स्टार भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। टूर्नामेंट में दूसरी बार दूसरे स्थान पर रहे। इस बार वे खिताब हासिल करने में एक सेंटीमीटर से चूक गए।

@media.iccsai

टूर्नामेंट के विजेता एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर थ्रो किया। दो बार के विश्व विजेता ग्रेनाडा के पीटर्स ने पहले ही प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। जर्मनी के जूलियन वेबर 85.97 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता था।