एमएलएस कप : मेस्सी का डबल अटैक, इंटर मियामी ने 3-1 से जीता मैच
दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेस्सी ने मैदान में वापसी करते ही अपना जलवा कायम रखा है। मैदान में वापसी करते हुए मेस्सी ने चार मिनट के अंतराल में दो गोल दाग दिए और फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ इंटर मियामी को 3-1 से जीत दिलाई है।

मिली जानकारी के अनुसार आठ बार बैलन डी’ओर जीतने वाले मेस्सी ने 14 जुलाई को कोपा अमेरिका फाइनल के दौरान अपने दाहिने टखने में चोट लगने के बाद से कोई मैच नहीं खेला था। कोपा अमेरिका फाइनल में उन्होंने शानदान खेल का प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को कोलंबिया पर जीत दिलाई थी।
जब मेसी को 30वें मिनट में बॉल मिली तो तेजी से आगे बढ़ते हुए बाएं पैर से शॉट लगाकर गोल दाग दिए। चार मिनट के भीतर दूसरा गोल पड़ते ही मैस्सी के फैन्स की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा और मैदान में जश्न जैसा माहौल बन गया।
इस जीत ने एमएलएस स्टैंडिंग के शीर्ष पर इंटर मियामी की बढ़त को 62 अंकों तक बढ़ा दिया, जो नियमित सत्र में छह गेम शेष रहते हुए उनके निकटतम पूर्वी सम्मेलन चैलेंजर एफसी सिनसिनाटी से 10 अंक आगे है।
वे पहले ही एमएलएस कप प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं और मेस्सी के दो गोल, जिससे उनके 13 गेम में 14 गोल हो गए हैं, उन्हें शीर्ष स्कोरर के खिताब की दौड़ में वापस ला दिया है।