Trending

डेविस कप : ब्रिटेन फाइनल के अंतिम आठ में जगह बनाने में नाकाम

कनाडा से आखिरी ग्रुप मैच में 2. 1 से हारने के बाद ब्रिटेन डेविस कप फाइनल्स के अंतिम आठ में जगह बनाने में नाकाम रहा, नोवाक जोकोविच के शानदार प्रदर्शन से सर्बिया ने अगले साल के क्वालीफायर में जगह बनाई।

साभार : गूगल

ब्रिटेन को कनाडा पर 2 . 1 से जीत दर्ज करनी थी, डेनिस शापोवालोव ने डैन इवांस को 6 . 0, 7 . 5 से हराकर उसकी उम्मीदें खत्म कर दी। फेलिक्स आगर एलियास्सिमे ने जैक ड्रैपर को 7 . 6, 7 . 5 से हराया। इंग्लैंड ने आखिरी युगल मैच जीता।

ग्रुप डी से कनाडा और अर्जेंटीना अगले दौर में पहुंचे। फिनलैंड भी बाहर हो गया।  वालेंशिया में स्पेन ने आस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में 2. 1 से हराया। दोनों टीमें अंतिम आठ में पहुंच चुकी हैं, फ्रांस और चेक गणराज्य बाहर हो गए।

बोलोगना में ग्रुप ए में इटली से 1 . 2 से हारने के बावजूद नीदरलैंड ने क्वालीफाई कर लिया। इटली भी अंतिम आठ में पहुंच गया है, ब्राजील और बेल्जियम बाहर हो गए। चीन के जुहाइ में ग्रुप सी में चिली ने स्लोवाकिया को हराया। अमेरिका और जर्मनी क्वालीफाई कर चुके हैं।

ब्रेलग्रेड में विश्व ग्रुप वन मुकाबले में जोकोविच की मदद से सर्बिया ने यूनान को 3 . 1 से मात दी। ओलंपिक विजेता जोकोविच ने हमाद एम को 6 . 3, 3 . 6, 6 . 3 से हराया।