शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम व महिला टीम की जीत
शानदार फॉर्म में चल रहे विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय पुरूष टीम ने 45वें शतरंज ओलंपियाड के पांचवें दौर में अजरबैजान को 3 . 1 से हराया। गुकेश ने अइदिन सुलेमानी को और अर्जुन ने रऊफ मामेदोव को हराया।

प्रज्ञानानंदा ने ड्रॉ खेला, विदित गुजराती और शखरियार मामेदियारोव की बाजी भी ड्रॉ रही। लगातार पांचवीं जीत के बाद भारतीय पुरूष टीम दस अंक लेकर वियतनाम के साथ शीर्ष पर है। वियतनाम ने पोलैंड को 2.5 . 1.5 से हराया।
चीन ने स्पेन को और हंगरी ने यूक्रेन को 2.5 . 1.5 से हराया। नॉर्वे और ईरान नौ अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं। टूर्नामेंट के छह दौर अभी खेले जाने हैं। नॉर्वे ने तुर्की को 3 . 1 से, ईरान ने कनाडा को 3.5 . 0.5 से हराया।
महिला वर्गमें ग्रैंडमास्टर डी हरिका को बीबीसारा असाउबायेवा के खिलाफ हार मिली। वंतिका अग्रवाल ने अलुआ नूरमैन को हराया, दिव्या देशमुख ने जेनिया बालाबायेवा से ड्रॉ खेला। आर वैशाली ने एम कमालिदेनोवा को मात दी। महिला टीम आर्मेनिया और मंगोलिया के साथ दस अंक लेकर शीर्ष पर है।