चाइना ओपन : कनाडा के ब्रायन यांग से प्रियांशु राजावत पहले दौर में हारे
भारतीय खिलाड़ी प्रियांशु राजावत को चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही कनाडा के ब्रायन यांग से हारे। पिछले साल ऑरलियन्स मास्टर जीतने वाले राजावत टूर्नामेंट में 36 मिनट तक चले मैच में अपने कनाडाई प्रतिद्वंद्वी से 13-21, 16-21 से हार गए।

राजावत दो साल पहले ऐतिहासिक थॉमस कप खिताब जीतने वाली भारतीय टीम में थे। विश्व रैंकिंग में 40वें नंबर के खिलाड़ी किरण जॉर्ज पुरुष एकल स्पर्धा में एकमात्र भारतीय चुनौती बचे हैं। वह पहले दौर में जापान के केंटा निशिमोटो से भिड़ेंगे।
पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी सहित पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी साल के इस आखिरी बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं।
राष्ट्रमंडल खेल की कांस्य पदक विजेता गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली तथा रुतपर्णा पांडा और श्वेतापर्णा पांडा की जोड़ी महिला युगल स्पर्धा में, एन सिक्की रेड्डी और बी सुमीत रेड्डी की जोड़ी मिश्रित युगल में अपनी चुनौती पेश करेंगे। आकर्षी कश्यप, मालविका बंसोड़ और सामिया इमाद फारूकी महिला एकल में अपना भाग्य आजमाएंगे।