एएफसी चैंपियंस लीग टू : मोहन बागान और रावशन कुलोब ने बांटे अंक
भारतीय फुटबॉल क्लब मोहन बागान सुपर जायंटस और तजाकिस्तान के फुटबॉल क्लब रावशन कुलोब के बीच एएफसी चैंपियंस लीग टू में खेला गया मैच गोल रहित ड्रा रहा।

मैच के दौरान दोनों टीमों के पास गोल करने मौके थे, वे इसका फायदा नहीं उठाने में विफल रहे। मोहन बागान ने शानदार शुरुआत करते हुए कुलोब टीम पर दबाव बनाते हुए उसे रक्षात्मक खेल के लिय मजबूर किया।
19वें मिनट में, दिमित्री पेट्राटोस ने गोल करने का शानदार प्रयास किया, कुलोब की रक्षापंक्ति ने उसे रोक दिया। 28वें मिनट में कुलोब के कोजो मैटिक ने बागान के डिफेंस के ऊपर से गेंद निकाली जिस पर मुहम्मदजोन रहीमोव को शॉट लगाया, बागान के सतर्क गोलकीपर विशाल कैथ ने रहीमोव के प्रयास को विफल कर दिया।
29वें मिनट में बागान के आशीष राय को पीला कार्ड दिखाया गया। इसके बाद 76वें मिनट और 88वें मिनट में गोल के मौके बने। अंत में मैच गोल रहित ड्रा रहने पर दोनों टीमों में अंक बांट दिये गये।