कोपा लिबर्टाडोरेस: जीत से पेनारोल ने जगाई सेमीफाइनल की उम्मीद
उरुग्वे के पेनारोल ने गुरुवार को ब्राजील के दिग्गज क्लब फ्लामेंगो पर 1-0 की जीत के साथ कोपा लिबर्टाडोरेस के सेमीफाइनल में जगह बनाने की तरफ एक कदम बढ़ा दिया।

विंगर जेवियर कैबरेरा ने 13वें मिनट में मैक्समिलियानो सिल्वेरा के वन-टच पास को 12-यार्ड वॉली से गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई, जो बाएं पोस्ट से नेट में रिबाउंड हुई।
फ्लामेंगो ने गेंद पर कब्ज़ा जमाया और अपने विरोधियों की तुलना में तीन गुना से ज़्यादा पास पूरे किए, उन्हें बेकार फिनिशिंग की कीमत चुकानी पड़ी। रियो डी जेनेरियो टीम ने गोल पर 20 शॉट लगाए, जिनमें से छह को गोलकीपर वाशिंगटन एगुएरे ने बचा लिया।
पेनारोल के मैनेजर डिएगो एगुइरे ने मैच के बाद कहा, हमने एक ऐसी टीम के साथ शानदार माहौल बनाया है जो बहुत मेहनत करती है और जीतने की इच्छा रखती है।
मैं अपने खिलाड़ियों से इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकता, वे अपना सब कुछ देते हैं। यह परिणाम उनकी मेहनत का नतीजा है। क्वार्टरफाइनल मैच का निर्णायक दूसरा चरण अगले गुरुवार को मोंटेवीडियो के एस्टाडियो कैंपियन डेल सिग्लो में होगा।