दूसरा वनडे : ऑस्ट्रेलिया ने जीत से सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
एलेक्स कैरी (74 रन) और मिशेल स्टार्क की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 68 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी के लिए आई ऑस्ट्रेलिया ने 44.4 ओवर में 270 रन बनाया। जवाब में इंग्लैंड 40.2 ओवर में 202 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बनाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम 200 रन तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही थी। कप्तान मिशेल मार्श 59 गेंदों में 60 रन बनाया।
पहले वनडे में नाबाद 154 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ट्रैविस हेड 29 रन बनाकर तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स (75 रन देकर तीन विकेट) के पहले शिकार बने। दूसरे सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने 29 रन बनाया।

स्टीव स्मिथ चार रन पर, मार्नस लाबुशेन 19 रन पर और ग्लेन मैक्सवेल सात रन पर आउट हो गए। कैरी ने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। इंग्लैंड जवाब में शुरू में ही लड़खड़ा गई। उसकी तरफ से जेमी स्मिथ ने 49 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया से स्टार्क ने 50 रन लेकर तीन विकेट झटके। जोश हेजलवुड, आरोन हार्डी और मैक्सवेल ने दो-दो विकेट झटके।