Trending

कानपुर टेस्ट के लिए भारतीय टीम में बदलाव नहीं

चेन्नई टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को 280 रन से हराया। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

@BCCI

बीसीसीआई ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। दिलचस्प रूप से दूसरे टेस्ट की टीम में बदलाव नहीं किया है। बांग्लादेश टीम पहले टेस्ट में हार के बाद वापसी के इरादे से 27 सितंबर से कानपुर में सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट खेलने के लिए उतरेगी। भारत सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाना चाहेगी।

कानपुर टेस्ट (टीम इंडिया) : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल

इससे पहले भारत ने चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में अश्विन (113) के शतक से 376 रन बनाए। अश्विन के अलावा जडेजा (86) और यशस्वी (56) ने अर्धशतक लगाए।

जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 149 पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल करने वाली मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी गिल (119) और पंत (109) के शतकों से 287/4 रन पर घोषित की। अंत में अश्विन की घातक गेंदबाजी (6/88) से बांग्लादेश टीम 234 रन पर ही सिमट गई।