ला लीगा फुटबॉल : पिछड़ने के बाद मालोर्का की जीत
मालोर्का ने ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रीयाल बेटिस को 2-1 से हराया। शुक्रवार की रात अलावेस और सेविला के बीच हुए मैच की तरह ही इस मुकाबले के दौरान भी कुछ घरेलू प्रशंसकों ने मैच की शुरुआत में अपनी सीट पर बैठने से मना कर दिया क्योंकि उन्होंने कहा कि किकऑफ (मैच शुरू होने का समय) का समय असुविधाजनक है।

पिछले सप्ताह गेटाफे पर 2-1 की जीत में बेटिस के दोनों गोल करने वाले जियोवानी लो सेल्सो ने सात मिनट के बाद 25 मीटर की दूरी से शानदार शॉट लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
डेनी रोड्रिगेज ने एक मिनट बाद मालोर्का को बराबरी दिला दी जिसके बाद दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में वैलेरी फर्नांडीज ने गोल करके टीम की जीत पक्की की। इस जीत से मालोर्का 11 अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया जो बेटिस से तीन अंक अधिक हैं। बेटिस ने एक मैच कम खेला है।