Trending
मकाऊ ओपन बैडमिंटन में त्रीशा-गायत्री की जीत
त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने अकारी सातो और माया तागुची को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर मकाऊ ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में जगह बनाई।

इस जोड़ी ने पहले दौर में एक घंटे चले मुकाबले में 15-21, 21-16, 21-14 से जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में एन सिक्की रेड्डी रुतविका शिवानी की जोड़ी ने महिला युगल क्वालीफिकेशन क्वार्टर फाइनल में चेयुंग यान यू और च्यु विंग ची की जोड़ी को 21-15, 21-10 से हराया।
आर्यमन टंडन ने पुरुष एकल क्वालीफिकेशन में हमवतन तरूण मानेपल्ली को 11-21, 21-15, 21-17 से हराया, क्वार्टर फाइनल में एक अन्य हमवतन भारतीय अलाप मिश्रा के खिलाफ 10-21, 22-24 से हार गए।