Trending
सैफ अंडर-17 फुटबॉल : भारत ने 3-0 से जीता मुकाबला
स्थानापन्न खिलाड़ी हेमनीचुंग लंकिम के दूसरे हाफ में दागे दो गोल से भारत ने सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप में मालदीव को 3-0 से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा।

भारत के दूसरे और अंतिम ग्रुप मैच में सैमसन अहोंगशांगबाम ने 14वें मिनट में बढ़त दिलाई, लंकिम ने 74वें और 89वें मिनट में गोल किए। इस जीत से भारत अपने ग्रुप में छह अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा। भारत ने इससे पहले बांग्लादेश को 1-0 से हराया था।
बांग्लादेश की टीम मालदीव से बेहतर गोल अंतर के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। भारत 28 सितंबर को पहले सेमीफाइनल में ग्रुप बी (भूटान, पाकिस्तान या नेपाल) की उपविजेता टीम से भिड़ेगा।