ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेलने को लेकर आकाशदीप उत्साहित
ग्रीनपार्क स्टेडियम के बारे में बचपन में बहुत सुना था आज इसे देखकर बहुत खुशी हो रही है। खासतौर पर यहां खेलने के बारे में सोचकर मन में अलग ही उत्साह है। यह बाते भारतीय युवा गेंदबाज आकाशदीप ने प्रेसवार्ता में कही।

अपना तीसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने कानपुर आए आकाशदीप ने कहा कि मैं वाराणसी का रहना वाला हूं और उत्तर प्रदेश में ग्रीनपार्क ही मेरे समय एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम था। उस समय ग्रीनपार्क की ही बात सब जगह होती थी और मन में उत्साह जगता था कि मैं भी यहां मैच देखूं।
हालांकि उस समय तो यह सपना पूरा नहीं हो सका, आज यहां आकर सपना पूरा हो गया। टीम में युवा खिलाड़ियों को लेकर उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों का पूरा सपोर्ट मिलता है।
उन्होंने कहा कि चेन्नई में हुए पहले टेस्ट मैच में सिर्फ लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने पर फोकस था। जिससे सफलता मिली। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के घरेलू मैच में जो गेंदबाजी करने का मौका मिला इसकी बदौलत ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचा हूं।
विराट कोहली रोहित शर्मा जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी की सफलता के पीछे उनके कठिन परिश्रम होता है। उन्होंने यह भी कहा कि रोहित के कप्तानी में गेंदबाजों को खूब मौके मिल रहे हैं। ग्रीन पार्क की विकेट पर उन्होंने कहा कि विकेट जैसा भी हो हमारा फोकस लाइन और लेंथ पर लगातार गेंदबाजी करने पर होगा।
ग्रीन पार्क से जुड़े यादों के बारे में उन्होंने कहा कि बचपन ग्रीन पार्क स्टेडियम से जुड़ी यादों के बारे में उन्होंने कहा कि बचपन में इसके बारे में बहुत सुना था। अब देख कर खुशी हुई है यहां खेलने का अलग ही आनंद है।