Trending

लीजेंड्स लीग : चिराग-जेसल का धमाल, सदर्न सुपरस्टार्स ने इंडिया कैपिटल्स को दी शिकस्त

लीजेंड्स लीग के तीसरे मैच में सदर्न सुपरस्टार्स ने इंडिया कैपिटल्स को चार विकेट से हराया. इंडिया कैपिटल्स के कप्तान नमन ओझा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया कैपिटल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और 14 रन के स्कोर पर टीम को पहला तगड़ा झटका लगा.

@llct20

ड्वेन स्मिथ और कप्तान नमन ओझा ने पारी को संभाला. इंडिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाए. इंडिया कैपिटल्स से बेन डंक ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान बेन डंक के बल्ले से पांच छक्के और चार चौके निकलें. बेन डंक के अलावा एशले नर्स ने नाबाद 40 रन बनाए.

सदर्न सुपरस्टार्स से जेसल कारिया ने दो विकेट झटके. पवन नेगी और अब्दुर रज्जाक ने एक-एक विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न सुपरस्टार्स का आगाज बेहतरीन रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 41 रन बोर्ड पर जोड़ दिए.

सदर्न सुपरस्टार्स 19.1 ओवर में छह विकेट पर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम से चिराग गांधी ने सबसे ज्यादा नाबाद 38 रन बनाए. चिराग गांधी के अलावा पवन नेगी ने 38 रनों की पारी खेली. इंडिया कैपिटल्स से स्टार गेंदबाज राहुल शर्मा ने तीन विकेट झटके. वही परविंदर अवाना को दो विकेट मिले.