Trending
हीरो महिला प्रो गोल्फ में जैस्मिन शेखर चैंपियन
बेंगलुरु की गोल्फर जैस्मिन शेखर ने तीसरे और अंतिम दौर में मुश्किल हालात से उबरते हुए हीरो महिला प्रो गोल्फ के 13वें चरण में अपना पहला पेशेवर खिताब जीता।

यह 19 वर्षीय गोल्फर कई दफा उप विजेता रह चुकी है। वह दो होल पहले चार शॉट से आगे चल रही थीं। पिछले साल पेशेवर बनीं युवा गोल्फर ने 17वें और 18वें होल में बोगी की, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिताशी बख्शी और रिद्धिमा दिलावड़ी उनके कार्ड के करीब नहीं पहुंच सकीं।
इससे जैस्मिन ने दो शॉट से खिताब जीता। ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ में शीर्ष पर चल रही हिताशी दूसरे और रिद्धिमा तीसरे स्थान पर रहीं।