Trending
लखनऊ जिला साइकिलिंग चैंपियनशिप 28 सितंबर को
लखनऊ। लखनऊ साइकिलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ साइकिलिंग चैंपियनशिप-2024 का आयोजन दिनांक 28 सितंबर, 2024 को सुबह 6 से 9 बजे के मध्य कुड़िया घाट बंधा रोड, हुसैनाबाद पर होगा।

एसोसिएशन के सचिव अनुराग बाजपेयी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में बालक व बालिका के 6 आयु वर्गो में रोड, ट्रैक और माउंटेन वर्ग की स्पर्धाएं होंगी।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि अरविंद शर्मा (आईआरएस), अति विशिष्ट अतिथि डा.आनन्द किशोर पाण्डेय (संयुक्त सचिव, लखनऊ ओलंपिक संघ), विशिष्ट अतिथि समाज सेवी डा.ज्योति सिंह, डा.समीर कुमार (मुख्य चिकित्साधिकारी, ट्रामा सेंटर, लखनऊ), अनुराग मिश्रा अन्नू (पार्षद), सुधा सिंह (इंचार्ज, खुन-खुन जी इंटर कॉलेज चौक), ऋद्धि गौड़ (समाजसेवी) होंगे।