Trending

1975 के बाद इंग्लैंड की लॉर्ड्स पर बड़ी जीत

हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पांच मैच की वनडे सीरीज में जोरदार वापसी की। सीरीज के पहले दो मुकाबले हारने के बाद इंग्लिश टीम ने तीसरे और चौथे वनडे में जीत दर्ज करके सीरीज को डिसाइडर में पहुंचाया।

@Getty Images

चौथा वनडे शुक्रवार (27 सितंबर) को ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर हुआ। इस ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 186 रनों से हराया।

बारिश से बाधित यह मैच 39-39 ओवर का हुआ। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 312 रन बोर्ड पर लगाए, जवाब में कंगारू 126 रन पर ही ढेर हो गए। ऑस्ट्रेलिया की इस मैच में काफी फजीहत हुई।

एक नजर इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे वनडे में बने कुछ रिकॉर्ड्स पर

186 रन से जीत इंग्लैंड की लॉर्ड्स में रनों के लिहाज से दूसरी बड़ी जीत है, इससे पहले 1975 वर्ल्ड कप के पहले मैच में उन्होंने भारत पर 202 रन से जीत हासिल की थी।

2003 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे क्रिकेट का दूसरा लोएस्ट स्कोर बनाया है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड के खिलाफ 107 रनों पर ढेर हुआ था।

126 रन वनडे में 50+ ओपनिंग पार्टनरशिप के बाद ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले सबसे कम स्कोर 1985 में शारजाह में भारत के खिलाफ 139 रन था।

लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पिछले आठ वनडे मैचों में यह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी हार है।

ऑस्ट्रेलिया की यह 186 रनों की हार उनके वनडे क्रिकेट के इतिहास की रनों के मामले में चौथी सबसे बड़ी हार है-

242 बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2018

206 बनाम न्यूजीलैंड, एडिलेड, 1986

196 बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2006

186 बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2024*

मिचेल स्टार्क ने एक ओवर में 28 रन दिए जो ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भी गेंदबाज द्वारा फेंका गया सबसे महंगा ओवर है।