Trending

गॉल टेस्ट : श्रीलंका क्लीन स्वीप से पांच विकेट दूर

श्रीलंका दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को पांच विकेट पर 199 रन बना लिए है और अब वह जीत से पांच विकेट दूर है। फॉलोआन खेलने उतरे न्यूजीलैंड को पारी की हार टालने के लिए 315 रन की दरकार है।

@AFP/Getty Images

मैच के तीन दिन के अंदर खत्म होने की संभावना थी, खराब रोशनी के चलते अंपायरों ने 20 ओवर शेष रहते खेल को रोकने का फैसला किया। दिन का खेल खत्म होने पर टॉम ब्लंडेल 47, ग्लेन फिलिप्स 32 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों छठे विकेट के लिए 78 रन जोड़ चुके हैं।

तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने 13 विकेट झटके जिसमें सुबह के सत्र के नौ विकेट भी हैं। न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत पहली पारी में दो विकेट पर 22 रन से की और सुबह के सत्र में पहली पारी के बाकी बचे आठों विकेट गंवा दिए जिससे टीम 88 रन पर सिमट गई।

मेहमान टीम पहली पारी के आधार पर 514 रन से पिछड़ी और उसे फॉलोआन के लिए मजबूर होना पड़ा। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम (00) का विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिया। उन्होंने डेब्यू कर रहे ऑफ स्पिनर निशान पेइरिस (91 रन पर तीन विकेट) ने आउट किया।

सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (61) और कप्तान केन विलियमसन (46) ने दूसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़कर पारी को संभाला। धनंजय डिसिल्वा ने कॉनवे को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।

पेइरिस ने विलियमसन और रचिन रविंद्र (12) को आउट करके न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 121 रन किया। ब्लंडेल और फिलिप्स ने हालांकि इसके बाद टीम को और झटके नहीं लगने दिए।

इससे पहले श्रीलंका के लिए पहली पारी में प्रबाथ जयसूर्या ने 42 रन देकर छह विकेट लिए, पेइरिस ने 33 रन पर तीन विकेट झटके। जयसूर्या को सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट की उपलब्धि अपने नाम करने के लिए अब पांच विकेट की दरकार है। यह रिकॉर्ड 1896 से इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमैन के नाम है।